बेरीनाग पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार:-
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
————————————————
बेरीनाग लॉकडाउन के दौरान बाजार बंदी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है । शुक्रवार को थाना बेरीनाग क्षेत्र अंतर्गत चौकोड़ी में चौकी प्रभारी ने चैकिग के दौरान उड़ियारी बैंड के पास पंकज सिंह मेहरा, सुरेश सिंह मेहरा अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए वाहन स्कूटी MH 04 KC 1883 सहित पकड़ लिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्तो मे धारा 60/72 आबकारी अधिनियम ,188 भा0 द0 वि0 व धारा 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।थाना प्रभारी हेम पंत ने बताया लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। टीम में शामिल प्रभारी चौकी इंचार्ज चौकोड़ी विजय नेगी, उo निo सुनील सुतेडी , राजेंद्र गोस्वामी सामिल रहे

