berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

लॉक डाउन में गरीब जरूरत मन्दों के अन्नदाता बने फकीर राम टम्टा।

एनएचएल संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन कोरोना वाइरस महामारी बिमारी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार समाज कल्याण उपाध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा विधानसभा गंगोलीहाट में गरीब मजदूर जरूरतमंद विकलांग लोगों के सहारा बन रहे हैं।राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत चनकाना, लिगुरानी, भूनी,उड़ियारी ,बैठोली के लोगों राशन वितरण किया दर्जा मंत्री टम्टा ने कहा मैने अपने दो महिने की पगार मुख्य मंत्री राहत कोष में दी हैं। और मेरे विधान सभा में जो भी गरीब मजदूर जरूरत मंद लोग हैं में  उनसे मिलने स्वय गॉव गॉव जा रहा हूँ । उन्होने कहा जिन्हे भी समस्या है वह बताये  मै उनका  पूरा सहयोग करूगा।और कहा हमारी पूरी टीम गॉव गॉव में जरूरत मन्द लोगों की सहयोग के लिए लगी हुई हैं। दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा के टीम में युवा मोर्चा नेता देव कार्की , युवा मोर्चा नेता मोहित मेहरा , पंकज रावत , ग्राम प्रधान दीपा देवी,गोलू मेहरा ,दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।

Share This News