बेरीनाग महोत्सव की दूसरी बैठक सम्पन्न
न्यूज होम लाइव नेटवर्क रिर्पोटर कैलाश चन्याल
बेरीनाग महोत्सव की दूसरी बैठक पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस मे रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के अध्यक्षता में संम्पन्न हुई।बैठक में पिछले बैठक की कार्यवाही को पढकर सुनाया गया इस बैठक में महोत्सव में योग ओलम्पियाड का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमे योगा सहयोग पेफी उत्तराखंड द्वारा किया जाएगा, लक्की ड्रा कूपन प्रथम पुरस्कार स्कूली, द्वितीय पुरस्कार फ्रिज , तीसरा एलईडी टीवी, दिया जायेगा । बेरीनाग में वित्त व्यवस्था के लिए महोत्सव समिति से लगभग दो लाख की व्यवस्था की जायेगी, जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिंह बाफिला ने कहा सूचना एवं संस्कृति विभाग से छ: दलों को बुलाने की संस्कृति समिति द्वारा रूपरेखा तैयार कि गयी। महोत्सव के बारे में स्थानीय छलिया दलो को आमंत्रित किया जाएगा, छलिया दल अपनी झाँकी के साथ रहेंगे , छलिया दल महोत्सव के प्रथम दिन ही रहेंगे छलिया दलों की प्रतियोगिता भी रहेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी तरूण पन्त से सभी स्थानीय विद्यालयों से महोत्सव में सहयोगी करेंगे की बात कही। बॉलीबाल प्रतियोगिता में दीपक कालाकोटी स्टील वर्क ,और रौतेला फर्नीचर की ओर से प्रथम टीम को 8000रूपये द्वितीय टीम के 4000 रूपये देने की घोषणा की गई, शतरंज मे नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत द्वारा प्रथम 2000 रूपये द्वितीय 1500रूपये देने की घोषणा की गई, बैठक मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश पन्त ने जूनियर वर्ग प्रथम 3000रूपये,द्वितीय 2000रूपये देने को कहा गया, बैठक में टैन्ट हाउस साउन्ड की व्यवस्था की जिम्मेदारी कृपाल सिह रौतेला, को दी गई, बैठक मे जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिंह बाफिला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भण्डारी, ब्लॉक प्रमुख विनीता, बाफिला, विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, ने कहा महोत्सव में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा वही महोत्सव की अगली बैठक 29 फरवरी को पीडब्ल्यूडी में आयोजित कर इसमे की चर्चा की जायेगी बैठक में डॉ चन्द्र शेखर पाठक, जीवन पाठक, हिमांशु उपाध्यक्ष, सुरेश टम्टा, हुकम सिह, महेश रौतेला, जीवन धानिक, राजू कठायत, राजेश पन्त, राजीव शर्मा, सभासद नीरू कार्की, आशा भैसूडा, देवकी देवी, डीएल शाह, पूरन राम, विनोद पाठक दीपक बोरा, प्रमोद उप्रेती, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, गणेश रावत, प्रकाश बोरा, विपिन पाठक, रत्नाकर पाण्डे, योगेश जोशी, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

