बेरीनाग में आरएसएस द्वारा मातृशक्ति के साथ झोड़ा-चांचरी एवं मेहंदी कार्यक्रम आयोजित, पूर्व विधायक मीना गंगोला समेत गणमान्य रहे मौजूद।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बेरीनाग द्वारा मातृशक्ति के सम्मान और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झोड़ा-चांचरी एवं मेहंदी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति व पारंपरिक विरासत के रंगों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत और झोड़ा-चांचरी की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय और भावपूर्ण बना दिया। आत्मीय परंपरा और लोककला के इस सुंदर संगम ने आयोजन को अत्यंत यादगार बना दिया।

इस अवसर पर गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजनों को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में ये प्रमुख व्यक्तित्व रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में गंगोलीहाट के वर्तमान विधायक फकीर राम टम्टा, डीडीहाट के जिला संघचालक गोविंद खाती, जिला प्रचारक श्री गणेश, श्रीमती मंजू बाफिला, श्रीमती विनीता बाफिला, श्रीमती कविता डोबाल, माधवी कार्की, नीरू कार्की, हिना पंत, हेमवंती पंत, हेम पंत, जीवन पंत, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, मंडल महामंत्री किरण मियान, मनोज कुमार, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, भीम कुमार, नगर बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, बबली डोबाल, प्रभा जोशी सहित क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

