berinagFEATUREDGeneralLatestNewsSportsuttarakhand

बेरीनाग में खेल महाकुंभ का समापन

बेरीनाग 3000 मीटर दौड में पांखू की आरती जोशी ने मारी बाजी……

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग – युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर 21 वर्ग की आयोजित हुई। 3000 मीटर दौड बालिका वर्ग में आरती जोशी, हीना.रूची और बालक वर्ग में पवन, चंदन, विजय और400मीटर बालिका वर्ग में कंचना, उमा, प्रिति बालक वर्ग में विक्रम, मोहित, मोहित चुफाल, 100मीटर बालिका वर्ग में नेहा कन्याल, कंचना, निशा क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालक देवीनगर और बालिका वर्ग बेरीनाग, बालीवाल बालिक वर्ग में विजेता रही।
समापन मौके पर अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने किया और कहा की खेल में क्षेत्र का नाम रोशन करें और खेल के दौरान हमेशा खेल भावना का परिचय दे खेल-कूद प्रतियोगिताओं में नगर पंचायत में सहयोग करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीवाकर रावल, सुरेन्द्र दानू, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, ब्लाक खेल समन्वयक गंभीर बोरा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, मनोहर खाती, महेंद्र धानिक, प्रदीप पंत, विनोद मेहरा, गोविंद भंडारी, प्रिति गिरी, रेखा भंडारी, धीरज जोशी, दिनेश महरा, दीपक दशौनी, अशोक पंत,भरत मारकूना, भूपेंद्र भट्ट, विनीत उप्रेती, योगेश, प्रेम राम सहित आदि मौजूद थे।

Share This News