राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया । कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.डी. सुठा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में अवस्थित नौले के आस पास उपस्थित होकर जल के सदुपयोग एवम संरक्षण का जन संदेश प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने समस्त छात्र छात्राओं को “जल है तो कल है” विषय से अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ ममता जोशी, डॉ मनोज कुमार समेत एन.एस. एस. और बी. एड. के छात्र अध्यापक एवं तथा एन. एस. एस. के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


