बेरीनाग में राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्रओ ने परिक्षाओ को लेकर कई मागो को लेकर प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौपा।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
बेरीनाग कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर बौखलाए छात्र संघ अध्यक्ष, कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तथा उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा बार बार विद्यार्थियों के मध्य परीक्षाओं को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। सेमवार को महाविद्यालय मैं छात्रसंघ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं के संबंध में प्राचार्य जी के माध्यम से कुलपति, उच्च शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया । जिसमे निम्न मांगे रखी गयी है।
प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के प्रोन्नत किया जाय।
अन्तिम वर्ष/सेमo की परीक्षाएं Open Book System या Assignment Based तरीके से कराए जाय।
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का कार्यक्रम संसोधित किया जाय जिससे विश्वविद्यालय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि एक साथ ना रहे । इन समस्याओं को अवगत कराने हेतु छात्रसंघ एवं छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशाशन एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय व उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया तथा जल्द ही समस्याओं का समाधान ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश राठौर,गोकुल मेहरा,राहुल धारियाल,अक्षय बोरा,हिमाशु बोनाल,संदीप सिह,स्नेहा पंत,संगीता बोरा,समेत कई लोग मौजूद रहे।

