बेरीनाग मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर PWD गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित, 15 से 17 सितंबर तक सजेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: लोक निर्माण विभाग (PWD) के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 15, 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भव्य मेला महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।
महोत्सव की जानकारी देते हुए मेला समिति के सचिव मनीष पंत ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन निम्न प्रकार रहेगा:
15 सितंबर: भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय मेला महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात पूर्व से चले आ रहे भंडारे के साथ सहयोग करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
16 सितंबर: स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक छोलिया नृत्य, झोड़ा और चांचरी की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद छोलिया नृत्य एवं झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
17 सितंबर: अंतिम दिन स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही आमंत्रित लोक कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों द्वारा दिन और रात्रि में मनमोहक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- बैठक में यह लोग रहे मौजूद:
बैठक में मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश रावत, सचिव मनीष पंत, संयोजक दीपक कालाकोटी और जीवन रावत उपस्थित रहे। इसके अलावा गणेश सिंह रावत, जीवन पाठक, ठाकुर सिंह डसीला, अमित पाठक, हनुमान रावत, सुरेंद्र कालाकोटी, दरपान राम, कमला, कमलेश पंत, प्रमोद उप्रेती, धीरज रौतेला, रवि बाफिला, मुकेश काफी और दीप चंद्र बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

