मारपीट व दहेज उत्पीडन के खिलाफ महिला ने अपने पति के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करायी।

मारपीट व दहेज उत्पीडन के खिलाफ महिला ने अपने पति के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करायी।

बेरीनाग । गणाई गंगोली की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए बेरीनाग थाने में तहरीर दी है। और मारपीट व दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है।एसआई मनोज धौनी ने बताया महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ भादवि की धारा 498ए व 323आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले में जांच शुरू कर दी गई है। दोनों चम्पावत जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल गणाई गंगोली में रह रहे हैं। जांच एसआई मनोज धौनी को दी गई है।

