बेरीनाग लोक निर्माण विभाग में धूमघाम से मनाया गया इंजिनियर्स डे।
बेरीनाग लोक निर्माण विभाग में धूमघाम से मनाया गया इंजिनियर्स डे।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग लोक निर्माण विभाग में हर साल की तरह आज का दिन (15 सिंतबर) अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के रूप में मनाया गया । इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता बीके सिन्हा ने कहा आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज महान अभियंता और भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया (M Visvesvaraya) का जन्मदिन है, जो भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे। कहा आधुनिक भारत की रचना कर देश को एक नया रुप दिया है, जिसे शायद ही कोई भुला पाएं। ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है। 15 सितंबर यानी इंजीनियर डे उन लोगों को समर्पित है, जिन लोगों ने तकनीक के जरिये विकास को गति दी है। देश के कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब व मजबूत बनाने के पीछे सर एम विश्वेश्वरैया का बहुत बड़ा हाथ है। देश में बढ़ती पानी की समस्या को भी उन्होंने ही दूर करने का प्रयास किया था। जिन लोगों ने तकनीक के जरिये विकास को और गति दी है।

इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता बीके सिन्हा, सहायक अभियन्ता अनिल कन्नौजिया,अपर सहायक अभियन्ता संगीता धानिक, कनिष्ठ अभियन्ता सूरज आर्या,पूजा जोशी,महेन्द्र सिह वर्मा,उपेन्द्र कुमार,प्रेम सिह बुदियाल,मनीष उप्रेती,गोविन्द अधिकारी,योगेश चौबे,अनिल कुमार, मनोज विष्ट,मनोज कुमार,बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार,भगवान सिह बोरा,चन्द्र सिह,महेन्द्र सिह महरा,तेज सिह महरा,मोहन जडौत राजन सिह आदि कई लोग मौजूद रह्।

