बेरीनाग सेज संस्था ने हिपा के आशा कार्यकत्ता को दिया प्राथमिक उपचार किट।
बेरीनाग सेज संस्था ने हिपा के आशा कार्यकत्ता को दिया प्राथमिक उपचार किट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग ब्लॉक के हिपा गाँव के ग्रामीणों द्वारा छत से गिरकर घायल राम सिंह को जिनकी कमर और हाथ में गम्भीर चोट आ गयी थी और उनको कठिन पहाड़ी रास्तों से सड़क तक लाना बहुत मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने डंडों से स्ट्रेचर बनाकर उनको सड़क तक लाया गया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए सेज संस्था ने बेरीनाग के हिपा ग्राम की आशा कार्यकर्ता को एक फॉर्डबल् स्ट्रेचर, एक ब्लड प्रेसेर नापने की मशीन और एक फ्सट ऐड किट प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने लोगों से अपील की कि हिपा जैसे दूरस्थ विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले अन्य ग्रामीणों की सहायता के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। डा0 सिद्धार्थ पाटनी, ललित पंत आदि ने शेज के कार्य की सराहना की।

