भाजपा के बागी मेयर पद के प्रत्याशी सुरेश कोली का नामांकन खारिज
ब्रेकिंग न्यूज
न्यूज होम लाइव व्यूरो संंदीप पांडेः-
अब 11 उम्मीदवार रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भिड़ेंगे मैदान मे है*
रूद्रपुर 26 अक्टूबर- निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने बताया नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2018 के रूद्रपुर नगर निगम मे मेयर पद हेतु नाम निर्देशन पत्रो की जांच के दूसरे दिन आपत्तियों की सुनवाई की गई। उन्होने बताया नाम निर्देशन पत्रो की जांच मे आज निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कोली का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है। जबकि 25 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी ममता रानी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया था। इस तरह अब 11 उम्मीदवार रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद हेतु मैदान मे है। उन्होने बताया कल 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों के वापसी की तिथि निर्धारित है। निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया रूद्रपुर नगर निगम के वार्डो हेतु पार्षदों के नाम निर्देशन पत्रो की जांच का कार्य गतिमान है।

