FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

भाजयुमो द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान।

न्यूज होम लाइव उत्तराखण्ड


स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन अटवाल के आह्वान पर सितारगंज के मुख्य चौक पर भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए स्लोगन लेखन कर कोरोना वारियर्स जैसे पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मचारियों सहित वो सभी जिनके द्वारा इस महामारी में भागीदारी की है के सम्मान को लेकर किया गया कि जल्द ही भजयुमो इन सभी कोरोना वारियर्स का करेगा सम्मान।

कोरोना महामारी को लेकर जहाँ पूरा देश लॉक डॉउन पर है।और पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग तथा सफाई कर्मचारी दिन रात इस महामारी से लड़ रहे है साथ वह सब जो इसमे अपनी भागीदारी निभा रहे है।ऐसे सब कोरोना वारियर्स के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन अटवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाकर स्लोगन लेखन कर कोरोना वारियर्स के सम्मान को लेकर आह्वान किया गया है।जिसमे सितारगंज के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में भजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन अटवाल के आह्वान पर कोरोना वारियर्स जैसे पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग,सफाई कर्मचारी ओर वो सब जिनकी इस महामारी में भागीदारी रही उनके सम्मान के आह्वान को लेकर सितारगंज के मुख्य चौक पर इनके सम्मान में स्लोगन लेखन कर जागरूकता अभियान का आह्वान किया गया है।और जल्द ही इन सभी कोरोना वारियर्स को भाजयुमो सम्मानित करेगी।क्योकि इन सब की प्रेणना से ही लोगो को जागरूक किया जा सका है और हम कोरोना से जीतेंगे ओर कोरोना हारेगा।

Share This News