FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppउत्तर प्रदेश

भारतीय किसानों का अहम योगदान अर्थव्यवस्था में -जितेन्द्र कुशवाहा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि  देश के अन्नदाता को भी आंदोलन करना पड़े तो यह केंद्र सरकार की विफल नीतियों का संकेत है। किसानों को अपनी फसलों के लिए मूल्य निर्धारण करने का अधिकार भी अब इनसे छिनने का प्रयास किया जा रहा है सरकार द्वारा लाए गए कृषि नीति किसी भी प्रकार से किसान के हित में नहीं दिख रहा है।
जितेंद्र कुशवाहा का कहना है कि यह कैसी व्यवस्था है जो किसान को अपनी आवाज उठाने से दबाया जा रहा है अगर किसान अन्न उपजना जाना छोड़ देगा तो अन्न की आपूर्ति देश के लिए विकट समस्या का पैदा कर सकती है, कोई भी किसान सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए अन्न का उत्पादन करता है ऐसे में किसानों की मांग को अनदेखा करना सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।
जितेंद्र कुशवाहा ने सरकार से अपील की है कि कॅरोना महामारी और बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए किसान की मांग पर विचार कर आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें ताकि देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न ना हो यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है अगर देश के किसान परेशान हुए तो अन्न के लिए पूरा भारत की जनता को लाले पड़ सकते हैं देश की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है

Share This News