भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा की कार्यकारिणी बैठक रखी गई।

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज
सितारगंज रामलीला सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा की कार्यकारिणी बैठक रखी गई जिसमें जिला संयोजक खूब सिंह विकल ने बताया कि हर घर तिरंगा लगाना है उन्होंने कहा कि
आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसके तहत पूरे देश में उन सभी घरों में स्थानों पर अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा इसको लगाने का कार्य शुरू किया गया है हर घर तिरंगा इस अभियान का नाम है इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा मंडलों में और गांव शहरों में सभी स्थानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है सितारगंज विधानसभा में न्यूनतम दस हजार घरों में राष्ट्रीय तिरंगा लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलेगा और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कवर किया जाएगा वंदे मातरम रघुपति राघव राजा राम जैसे गीतों से प्रचार होगा भाजपा इस कार्यक्रम में तेजी लाने की भूमिका निभाएगी उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आज रामलीला सभागार में एकत्रित किया है और उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा हर घर में राष्ट्रीय तिरंगा लगाया जाएगा।

