FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

भारी बारिश से पुंवानाौला के पास मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, SSB के जवानों ने रास्ता कराया बहाल।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़/अल्मोड़ा: 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पिथौरागढ़ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए मुख्य मार्ग को सुचारू कर मिसाल पेश की है।

​मिली जानकारी के अनुसार, 02 सितंबर को सहायक कमांडेंट सूरज कुमार शाह के नेतृत्व में एसएसबी की एक टुकड़ी वाहिनी मुख्यालय पिथौरागढ़ से क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान पुंवानाौला मुख्य मार्ग (Punwanola Main Road) के पास मूसलाधार बारिश की वजह से अचानक दो विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

​सड़क बंद होने से उत्पन्न हुई समस्या की गंभीरता को देखते हुए सहायक कमांडेंट के मार्गदर्शन में जवानों ने बिना समय गंवाए कमान संभाली। जवानों ने कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से सड़क पर गिरे पेड़ों और मलबे को हटाकर मार्ग की सफाई की। एसएसबी के इस त्वरित एक्शन के चलते कुछ ही समय में बाधित मार्ग को आम जनता और यातायात के लिए पुनः खोल दिया गया।

​स्थानीय लोगों ने जवानों की इस मुस्तैदी और सेवा भावना की जमकर सराहना की। 55वीं वाहिनी एसएसबी हमेशा से ही किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Share This News