FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

भूसे की ट्रॉली बनी आग का गोला…

 भूसे की ट्रॉली बनी आग का गोला

 

रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज सितारगंज

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज रात को पीलीभीत रोड पर लकड़ी मार्केट के आगे सड़क पर खड़ी भूसे से भरी ट्राली अचानक बनी आग का गोला। सड़क पर गुजर गए राहगीरों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड भूसे ट्राली में लगी आग को बुझाना किया शुरू।  सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज रात को पीलीभीत रोड पर लकड़ी मार्केट के आगे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब लकड़ी मंडी के बाहर में सड़क पर बिजली के तारों के नीचे खड़ी भूसे से भरी ट्राली में अचानक लगी आग इस कदर फैल गई कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी।

सड़क से गुजर रहे स्थानीय निवासी रमेश जोशी ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन किया जिसके बाद विद्युत विभाग ने शहर की लाइट काट दी साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने से भरी ट्राली में लगी आग को बुझाना शुरू कर दिया। वही आग बुझा रहे फायर कर्मी का कहना है कि अभी वहां फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी के आग बुझा रहे हैं साथ ही दूसरी गाड़ी को भी बुलाया जा रहा है जल्दी आग पर काबू पा लिया जायेगा।

 

Share This News