मजबूरी बन गई मजदूरी,

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी।
पिथौरागढ़ जिले में दिल्ली मुंबई अन्य राज्यों व शहरों में काम करने वाले वह सभी लोग लॉकडाउन में जैसे तैसे घर आए, अब भुखमरी की कगार में जूझ रहे हैं, परिवार का पालन पोषण करने के लिए गांव घरों में लेवरी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने को मजबूर हैं, आपको बता दें कि इस समय पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना रावतगडा में काम कर रहे यह सभी गांव घर के लोग लॉकडाउन से पहले दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में काम किया करते थे, जो आज सड़क पर रोटी तोड़ने मिट्टी खोदने का काम कर रहे हैं, उनका कहना है, कि अगर लेबरी मजदूरी नहीं करते हैं, तो बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे।

