LatestNewsहरियाणा

महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के दौरे को लेकर पुलिस सतर्क। चपे चपे पर पुलिस तैनात। 

 
कुरुक्षेत्र न्यूज लाइव संवाददाता। राकेश शर्मा
19 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह मे महामहिम उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आज पुलिस ने डयूटियों की रिहलसल की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि महामहिम उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियाँ कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मे 4 एस पी तथा 11 डी एस पी सहित पुलिस के करीब 1200 जवान सुरक्षा व्यवस्था को सभांलेगें। इनके अलावा सादी वर्दी मे भी पुलिस जवानो को तैनात किया गया है तथा इतने ही कर्मचारियो को सी आई डी ने भी तैनात किया है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिये विशेष प्रबन्ध किये गये है।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज फाईनल रिहलसल की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने डयूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस मे तालमेल बना कर रखें।
अलग अलग पुलिस अधीक्षको को सौपीं कमांड – महामहिम के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मे दौरे के दौरान अलग अलग स्थानो पर सुरक्षा को लेकर अलग अलग पुलिस अधीक्षको की डयूटी लगाई गई है। हैलीपैड पर एस पी यमुनानगर श्री राजेश कालिया  , एक डी एस पी सहित अपने जवानो के साथ सुरक्षा व्यवस्था सभांलेगें , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरिम मे एस पी पानीपत श्री राहुल शर्मा को तीन डी एस पी सहित सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है , रुट डयूटी के लिये डी एस पी राज सिहँ सुरक्षा व्यवस्था को सभांलेगें वहीं कारगेड की सुरक्षा का जिम्मा एस पी टेलीकौम श्री सुमेर प्रताप सिहँ को सौंपा है।
बाक्सः ऐन्ट्री पास के बिना नही होगी ऐन्ट्री ः पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि महामहिम उप राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडीटोरियम मे बिना पहचान पत्र के किसी को भी अन्दर नही जाने दिया जाऐगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों , कर्मचारियो तथा विधार्थियो को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पास जारी किया जाऐगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सैकिण्ड गेट आज आमजन के लिये बन्द रहेगा। सैकिण्ड गेट से सिर्फ वी आई पी और डयूटी पर तैनात अधिकारियों का प्रवेश रहेगा। दीक्षान्त समारोह मे आने वाले विधार्थियो के लिये यूनिवर्सिटी कालेज मे पार्किंग स्थल बनाया गया है।
कमांडो ने की कांबिग – सुरक्षा को लेकर आज नेवल से आये कमांडो दस्ते व स्वैट दस्ते ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एरिया मे काबिंग की। अपराध शाखा एक प्रभारी निरीक्षक केवल सिहँ व दो के प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र की देखरेख मे अपराध शाखा की टीमो ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व सरोवर एरिया के चप्पे चप्पे को खंगाला। शहर की सभी धर्मशालाओ , होटलो को चैक किया गया।
वहीं बम्ब डिस्पोजल टीम द्वारा भी विश्वविद्यालय स्टेडियम , आडिटोरियम एरिया मे चैंकिंग अभियान चलाया गया।
Share This News