FEATUREDGeneralHealthLatestNewsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के 53 पत्रकारों में कोरोना वायरस की पुष्टि ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

महाराष्ट्र- कोरोना वायरस के समय  रिपोर्टिंग करने वाले मुंबई के 53 पत्रकारों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। यह जानकारी मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से दी गई है। बीएमसी के प्रवक्ता विजय खाबले ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल ज्यादातर टीवी के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल है। बीएमसी के प्रवक्ता विजय खाबले ने बताया, “कुल 171 नमूनों में से 53 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर में अभी तक कोई लक्षण नहीं है।” खाबले ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा जाएगा और उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

 

Share This News