berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवीयों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया तथा पेड़ पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सी० डी० सूंठा के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ लीलाधर मिश्र के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अनेक प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पी०सी मठपाल ने स्वयंसेवीयों को पर्यावरण की स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने को कहा । दीपक पंत ,दीपा, हिमानी बिष्ट ,दीक्षा, अंशु निशा ,प्रीति ,प्रियंका समेत समस्त स्वयंसेवकों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर जे०एन० पंत, डॉ डी० एस० खाती, डॉ एम० एस ० कुटियाल, डॉ बी०एस० बिष्ट, डॉ प्रतिभा बिष्ट ,डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ,डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ किशोर कुमार ,डॉ ओम प्रकाश ,डॉ अश्विनी कुमार ,डॉ ललित सिंह ,डॉ बीना लोहिया, डॉ पार्वती ,डॉ दीप्ति ,नवीन चंद्र पंत, प्रमोद भट्ट, कल्पना जोशी, लता सनवाल ,विवेक ,तनुजा ,कौशल उप्रेती उपस्थित थे।

Share This News