FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandगोपेश्वरचमोली

महिला पुलिसकर्मी ने दिया ईमादारी का परिचय ड्यूटी के दौरान मिले 40,000 रुपये के साइन चेक को सकुशल मालिक को सौपा।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

गोपेश्वर मे कोरोना वायरस  महामारी के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात  महिला कांस्टेबल प्रियंका बिष्ट को सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का ₹ 40,000 रुपये का चेक पड़ा मिला जिस पर खाताधारक के साइन थे। जिस पर महिला कांस्टेबल ने समझदारी व ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल    बैंक ऑफ इंडिया गोपेश्वर शाखा मे जाकर सम्बन्धित एकाउंट नबर से उक्त व्यक्ति के सम्बंध में जानकारी ली  एवं पता चला की यह चेक  भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री शिशपाल नेगी निवासी कर्णप्रयाग  का है, महिला कांस्टेबल ने उस व्यक्ति का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया  व उन्हें बुलाकर  भूपेन्द्र सिंह  को उनका 40,000 रुपये का चेक दिया  ।  भूपेन्द्र सिंह  ने   पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रसंशा की व उनका धन्यवाद किया  ।

Share This News