माँ अन्नपूर्णा के सदस्यों ने एक बेहोश पड़े युवक को कराया सीएचसी में भर्ती।
स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज
सितारगंज के माँ अन्नपूर्णा के सदस्यों ने चोमेला बाग के पास गंदे नाले में एक बेहोश पड़े युवक की सूचना मिलने पर मोके पर पहुँच निकाल कर सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाकर कराया भर्ती।अगर समय रहते नही कराया जाता भर्ती तो जा सकती थी युवक की जान।माँ अन्नपूर्णा के सदस्यों द्वारा लगातार नगर के गरीब व बेसहारा लोगो को रोजाना मोनी बाबा के मंदिर में खिलाया जा रहा है निशुल्क भोजन।
वी०ओ०-माँ अन्नपूर्णा के सदस्य विनोद रस्तोगी ने बताया कि सितारगंज के चोमेंला बाग के पास गंदे नाले में एक युवक के बेहोशी की हालत में पड़े होने की लगभग 1 बजे हमे सूचना एक युवक द्वारा दी गयी थी।जिसपर हम लोग मौके पर पहुँचे ओर उस युवक को बेहोशी की हालत में नाले से बाहर निकाला और आग जलाकर गर्म किया उसके बाद उसके कपड़े सुखाकर उसे सीएचसी सितारगंज में लाकर भर्ती कराया है।अब युवक की हालत में सुधार है उसने अपने आपको खटीमा का रहने वाला बताया है। बाकी जानकारी ली जा रही।

