FEATUREDGeneralHealthLatestNewsमहाराष्ट्र

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चाय वाला संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

महाराष्ट्र में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मुंबई स्थित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चाय वाले के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। इसके तुरन्त बाद उनके घर की सिक्युरिटी में तैनात 150 जवानों को बांद्रा में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये जवान संक्रमित व्यक्ति की दुकान पर चाय पीने जाते थे। मातोश्री और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया। अब पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। चायवाले के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। राज्य में मंगलवार सुबह कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को 120 नए मामले सामने आए। इनमें 68 मुंबई और 41 पुणे के हैं। बाकी सतारा, वसई-विरार और अन्य जगहों के हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 868 पर पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 113 मरीज सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक संक्रमण से 52 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 66 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

Share This News