LatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने तखतपुर को तहसील बनाने सहित कई घोषणायें की


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित तीजा मिलन समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने समारोह में स्थानीय नागरिकों की मांग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणायें की। उन्होंने तखतपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि तखतपुर में शासकीय कन्या महाविद्यालय और सकरी में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग को पूरा करने के लिए अगले बजट में प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने तखतपुर महाविद्यालय में दुग्ध डेयरी उत्पाद संबंधी पाठ्यक्रम प्रारंभ कराने की भी घोषणा की। तखतपुर नगर पालिका को परीक्षण कर अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराया जायेगा।
समारोह में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कमिश्नर बिलासपुर बी.एल.बंजारे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह ठाकुर ने किया। जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया।

Share This News