मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट पर उपचुनाव का दांव खेल सकते हैं।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चम्पावत सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पहली बार कुमाऊँ दोरे पर आए। लेकिन इस दौरे को उपचुनाव से कही न कही जोड़ा जा रहा है। सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की इच्छा पहले ही कई विधायक जाहिर कर चुके है लेकिन अब पहली बार मंच से चंपावत के नवनिर्वाचित विधायक कैलाश चन्द्र गहतोड़ी ने भी सीट छोड़ने की इच्छा जाहिर की। हालकि अभी स्थिति स्पष्ट नही हुई है लेकिन सीएम ने कई बार मंच से चंपावत से जुड़े अपने सम्बंध जाहिर किये।और बताया कि में विधायक के प्रचार मे कई बार आया हूं। और जनता ने हमारी भावनाओं की कद्र की है मैं चंपावत कि जनता के लिए हमेशा तत्पर हूं विधायक ने आप लोगों से जो वादे किए हैं वही पूरा करेंगे। सीएम धामी ने मंच से कहा कि पार्टी हाईकमान जिस सीट से चुनाव लड़ने को कहेगी मैं उसी सीट से चुनाव लडूंगा। आपको बता दें कि चंपावत की सीएम धामी के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है और यह सीट 2017 और 2022 में भाजपा की झोली में बहुत अच्छे मतों से गई है।


