मेधावी व निर्धन छात्रों काेे दी छात्रवृति
बेरीनाग
न्यूज होम लाइव संवाददाता
बेरीनाग दया बंसी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2018 जिसके लिए मेधावी व निर्धन छात्रों का छात्रवृत्ति हेतु चयन समिति द्वारा चयन किया गया था जिसमे इस वर्ष के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेरीनाग से कुमारी दिया एवं कुमारी रश्मि पंत , व राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग से हरीश सिंह एवं चेतन सिंह बिष्ट प्रत्येक को सात सात हजार हजार तथा राजकीय महाविद्यालय के छात्र श्री रोहित सिंह व छात्रा कुमारी किरण पाठक प्रत्येक को 11 -11 हजार की छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया था । जिसका वितरण मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले एक सादे समारोह मे ट्रस्टी पूरन चन्द्र पंत व श्रीमती मंजू पंत ने गरीब मेधावी छात्र छात्राओ को चैक देकर किया गया ।इस मौके पर चयन समिति के पूरन चंद्र पंत श्रीमती मंजू पंत , हरि प्रसाद लोहिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग, श्रीमती आशा पंत,डा0 सिद्वार्थ पाटनी,प्रो0 जेएन पंत,डीएस खाती,समेत कई लोग मौजूद रहे।

