FEATUREDLatestNewsuttarakhandनैनीताल

मौसमी मिजाज एवं तेज हवाओं और भारी बरसात के साथ ही पड़ रही कड़ाके की ठंड।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लालकुआं

ठंड का प्रकोप।

लालकुआं क्षेत्र में बिगड़ते मौसमी मिजाज एवं तेज हवाओं और भारी बरसात के साथ ही पड़ रह कड़ाके की ठंड पर नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में आलाव जलाने की कोई व्यवस्था ना करने से नाराज लोगों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर आलाव जलाने की मांग की है।बताते चलें कि प्रदेश में आचानक मौसम के मिजाज बदलने से लालकुआ क्षेत्र मे भी तापमान में गिरावट आई है क्षेत्र में देर रात से ही रही रूक कर बरसात एंव तेज हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही लालकुआ कुमाऊं के मुख्य द्वार के नाम से जाना जाता है यहां कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जिससे हजारों की संख्या में लोग यहाँ अवाजही करते हैं इसके साथ ही क्षेत्र में कल पढ़ रही कड़ाके की ठंड के चलते नगर के व्यापारी आपने प्रतिष्ठानों में खाली बैठे हुए हैं। लेकिन स्थानीय नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में आलाव की व्यवस्था नहीं करना बढ़ा दूरभाग्यपूर्ण है।इधर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर आलाव की जालने की मांग की है। जिसे लोगों ठंड से राहत मिल सके। वह क्षेत्र वासियों और अभिभावकों को कहना यह भी है कि क्षेत्र में पड़ रही भयंकर सर्दी के बावजूद भी सिर्फ जिले के पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों की छुट्टी रखी गई है जबकि मैदानी क्षेत्र के स्कूल खुले हैं अभिभावकों ने ऐसे मौके पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चिंता जाहिर की है।

Share This News