लालकुआ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबार ने रिकार्ड तोड़ा।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लालकुआं
लालकुआ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबार ने रिकार्ड तोड़ रखा है खुलेआम नशा परोस रहे माफिया ने शहर से लेकर गांव, स्कूल व कॉलेजों तक को नहीं छोड़ रखा है मा फियाओं द्वारा कच्ची शराब ,स्मेक असानी से मिल जाती है तो वहीं पुलिस की नाक के नीचे युवाओं को परोसा जा रहा नशे ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
बताते चलें कि लालकुआ क्षेत्र में नशा कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं जिन्हें न तो पुलिस का कोई खौफ है और ना ही कानून का कोई डर यही कारण है कि अब लालकुआं क्षेत्र में अनेक स्थानों पर स्मेक , चरस, जहरीली कच्ची शराब, व अनेक तरह के जहरीले नशे आसानी से मिल जाते हैं जिससे नशे के सौदागरों की तिजोरिया तो भर ही रही हैं वहीं दूसरी ओर देश की वो युवा पीढ़ी जिसे हम देश का भविष्य कहते हैं जो इस दलदल में फंसकर बर्बाद होती जा रही है और आलम यह है कि इस दलदल में फंसकर अबतक कई घरों के चिराग भी समय से पहले ही बुझ चुके हैं इतना ही नहीं कुछ तो युवतियां भी इस दलदल में फंसी हुई है जो अपनी इस लत को पूरा करने के लिए अनैतिक धंधा करने में भी कोई गुरेज नहीं करती और पुलिस यह भी अच्छी तरह जानती है कि यह वही लोग हैं जो पुलिस और समाज के लिए एक दिन जी का जंजाल बन जाते हैं जो अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी डकैती लूट और मर्डर जैसी घटनाओं को आये दिन अंजाम देते है और पुलिस भी अक्सर खुलासे के दौरान यह कहती नजर आती है कि आरोपी ने नशे की लत में घटना को अंजाम दिया है लेकिन बड़ी बात यह है कि सब कुछ जानने के बाद भी कोतवाली लालकुआ पुलिस ने खामोशी का लबादा ओढ़ रखा है बड़ा सवाल
आखिर ऐसा क्यों..बड़े शर्म की बात यह है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नशे की रोकथाम को लेकर आए दिन अभियान चलाए जाते हैं और सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश भी दिए जाते हैं कि क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई नशा न बिक पाए यदि ऐसा हुआ तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी लेकिन उसके बाद भी कोतवाली लालकुआ पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती जिसका अब भगवान ही मालिक है।

