LatestNewsuttarakhandदेहरादून

मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में प्री मानसून ने दी दस्तक, राज्य में आगामी 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखंड  राज्य के अधिकांश पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। आज शनिवार को सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी है । मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, हालांकि राज्य में आगामी 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,नैनीताल पौड़ी तथा देहरादून , रुद्रप्रयाग ,देहरादून ,चंपावत , हरिद्वार, चमोली ,उत्तरकाशी उधम सिंह नगर समेत राज्य के लगभग सभी जनपदों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा 16 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा कहीं कहीं तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा । 12 जून को राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग देहरादून, नैनीताल और चंपावत , उधम सिंह नगर ,हरिद्वार , उत्तरकाशी, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार की भी संभावना व्यक्त की है।

वही 13 जून को भी राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है इसके अलावा अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका जताई गई है ।

14 जून को भी अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि 15 और 16 को भी मौसम में सुधार नहीं दिखाई देगा। अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है साथ ही लोगों को सावधानीपूर्वक संवेदनशील इलाकों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 एवं 16 जून को राज्य में कई जगह गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है । बहरहाल मौसम विज्ञान की माने तो राज्य में आगामी 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं आगामी 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।

Share This News