यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र सिंह महर के नेत्रत्व मे प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया ।
उत्तराखण्ड
कैलाश चन्याल की रिपोर्ट
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर कहा कि इस कोरोना काल में पिथौरागढ़ सीमांत जिले में 50,000 से ज्यादा प्रवासी आ चुके हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा सुविधाओं के नाम पर उनको केवल परेशानियां ही परेशानियां दी जा रही है, जिनके पास आर्थिक मजबूती हैं वह स्वयं प्राइवेट होटल लेकर क्वेरेनटाइन हो रहे हैं लेकिन जिन लोगों के पास पैसे की समस्या है ,जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है वह लोग सरकारी कोविड-19 केंद्रो में रहने के लिए मजबूर हैं, और दुख के साथ कहना पड़ता है कि जिले के जितने भी कोविड-19 केंद्र हैं उन केंद्रों में अव्यवस्था ही अव्यवस्था है ।
सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है, पानी की किल्लत आए दिन आ रही है, बदहाली का आलम चरम सीमा पर है । वहां रह गए लोगों ने स्वयं सफाई करनी पड़ रही है, पानी भरना पड़ रहा है ,टॉयलेट बाथरूम स्वयं साफ करने पड़ रहे हैं।
एक और तो प्रदेश सरकार और उनके नेता अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रहे और कह रहे हैं कि हमने प्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं व अच्छी व्यवस्थाएं दी हैं व रोजगार भी देंगे, लेकिन अगर वास्तविक रूप से ग्राउंड जीरो कोविड-19 केंद्रो या अन्य जगहों मे देखा जाए तो स्थिति कुछ और है, वहां अव्यवस्थ चरम सीमा पहुंच चुकी हैं।
यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार को चेताया गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सीमांत के जनमानस का अपमान न करें जितने भी प्रवासी यहां हैं उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ ना करें और अगर प्रदेश सरकार तुरंत कोविड-19 केंद्रो की व्यवस्थाओं को सही नहीं करती है तो यूथ कांग्रेस आंदोलन करेगी और उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी!

