GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

योजनाओं को आमजन तक पहुॅचाने मंे भाजपा का कार्यक्रम जारी

न्यूज लाइव सवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

🔷सभी विकास खण्डों में आयोजित हो रहे हैं आये दिन चैपाल कार्यक्रम
🔷अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए सरकार प्रयासरत-दुर्गा प्रसाद
अम्बेडकरनगर। भाजपा द्वारा आयोजित चैपाल कार्यक्रम अनवरत चल रहा है जिसमें पार्टी के स्थानीय विधायक व संगठन के पदाधिकारी भागीदारी कर रहे है। कार्यक्रम में केन्द्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओ पर प्रकाश डाले जा रहे है और लोगों को लाभान्वित कराये जाने की दिशा में पहल चल रही है।
विधान सभा अकबरपुर के मकदूमपुर ऊंचे गांव में चैपाल लगायी गयी जिसकी अध्यक्षता ज्ञान कुमार मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष व मीडिय समन्वयक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुर्न स्थापित करने तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पाॅच सालों का कार्यकाल और मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि देश की आजादी के बाद अटल बिहारी बाजपेई के 6 साल के कार्यकाल खण्ड को छोड़कर बाकी सत्ता की सरकारों ने देश को आर्थिक और विदेश स्तर पर खोखला करके देश के अन्दर दृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी थी लेकिन मोदी ने 2014 में भारत की कमान संभालते ही मान को बढ़ाया। गरीब, बेसहारा लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के अम्बार लगा दिये। घुसपैठ, नक्सली हिंसा पर नियंत्रण कर दिये गये। चैपाल में प्रधानमंत्री आवास शहरी के प्रमाण दिये गये। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को 18 जून को गांव में पहुॅचकर शौचालय सम्बंधित समस्याओ के निस्तारण का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता को 20 तक कैम्प लगाकर कनेक्शन देने को कहा गया। बूथ अध्यक्ष राम सुभावन द्वारा राशन कार्ड से वंचित लोगों के आवेदन कराने की जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ल ने सरकार कीयोजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किये। मीडिया प्रमुख विवेक पाण्डेय ने युवाओ के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किये। आलापुर संवादसूत्र-विधायक अनीता कमल ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित कई शिकायतें की जिस पर ने पूर्ति निरीक्षक एवं अधीक्षक रामनगर को जल्द ही मामले में निस्तारण के लिए आदेश दिया। आयोजित चैपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान वीरेंद्र बहादुर सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने की। उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार, सीएचसी अधीक्षक मुन्नीलाल निगम सीडीपीओ फूलकली गौतम ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश वर्मा व कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। चैपाल कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव आदित्य सिंह मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल अभिषेक कनौजिया विनय पांडेय राकेश पांडे नितिनकांत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह नीरज सोनी अभिषेक निषाद आसाराम शर्मा नीरज सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This News