berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में “उत्तराखंड के हस्तशिल्प” विषय पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुनीता उपाध्याय की अध्यक्षता में इतिहास विभाग तथा अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “उत्तराखंड के हस्तशिल्प” रहा।

​कार्यक्रम के शुभारंभ पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील पंत ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल पोस्टरों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं व्यावहारिक शिल्पकला—जैसे चर्मशिल्प, धातु शिल्प, काष्ठ शिल्प, रेशम शिल्प, रिंगाल, ताम्र शिल्प, पारंपरिक वाद्ययंत्र और प्रसिद्ध लोककला ‘ऐपण’—को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया। इन कलाकृतियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी पारंपरिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

​प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे:

​प्रथम स्थान: करीना मेहरा, दिया बोरा एवं तनूजा

​द्वितीय स्थान: उदित नेगी, गौरव पाठक एवं लक्ष्य रौतेला

​तृतीय स्थान: ममता मेहरा, दृष्टांत राठौर एवं दीपक लाल शाह

​प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. विनीता टम्टा एवं डॉ. गरिमा देव ने निभाई। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील पंत द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ललित चंद (इतिहास विभाग) तथा डॉ. तनूजा टम्टा (अंग्रेजी विभाग) का विशेष योगदान रहा।

​इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ. हेमलता, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. रश्मि सहित समस्त प्राध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This News