berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वेबिनार का आयोजन:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वेबिनार का आयोजन:

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन गणित विभाग, इतिहास विभाग एवं रसायन विज्ञान विभाग के तत्वाधान में किया गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता योगाचार्य श्री देवेश शर्मा जी रहे, जिन्होंने विभिन्न योगासनों व प्राणायामों को कुशलता से करने के साथ साथ ही उनके लाभों का भी वर्णन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सूँठा जी ने योग को सभी के जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा की योग के द्वारा शारीरिक प्रबलता के साथ साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। संयोजक डॉ पी सी मठपाल जी द्वारा योगाचार्य श्री देवेश शर्मा व वेबिनार में उपस्थित सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष श्री एम एस कुटियाल द्वारा किये गए योगाभ्यास का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बी एस बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के एन एस एस यूनिट प्रभारी डॉ एल डी मिश्र, डॉ जे एन पंत, डॉ डी एस खाती, डॉ बीना लोहिया, डॉ ललित चंद, डॉ अंजलि यादव,डॉ प्रतिभा बिष्ट समेत समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Share This News