berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा पिनारी गांव में छुरमल देवता के मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की।इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा गांव में रामलीला मैदान में भी कूड़े को इकठ्ठा कर सफाई की व ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र के नेतृत्व में स्वयसेवियों ने चाय बागान का भ्रमण किया ।

जिसमें उन्होंने चाय प्रसंस्करण तकनीक की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. प्रतिभा नेगी व स्वयंसेवी दीपक पंत, रवि पाठक, पंकज सिंह, दीपक कुमार,हेमंत मियान, हिमानी खाती, नीलम पन्त, प्रेरणा पंत, अंजलि आर्या, गौरव पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This News