राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: विश्वजीत
न्यूज होम लाइव व्यूरो नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर। खजनी(गोरखपुर) विकास खंड के डिग्घा-मुड़देवा गाँव में स्थित कैलाशी देवी केशव प्रसाद बी.टी.सी. कालेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र, गोरखपुर द्वारा विकास खंड स्तरीय ‘पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक सुश्री सीमा पाण्डेय व प्राचार्य डॉक्टर विश्वजीत दुबे ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ०विश्वजीत दुबे ने कहा कि राष्ट्र व राज्य के विकास के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। युवा ही गांव के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
डॉ०दुबे कहा कि राष्ट्र की 65 प्रतिशत आबादी युवा है।
प्रतिभागियों से महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए समन्वयक सीमा पांडेय ने कहा कि पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। हमारी बेटियां आज विश्व के शीर्ष शिखर पर अपना परचम लहरा रही है।
काार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योग, अंधविश्वास योजना के साथ-साथ अनेक जनोपयोगी व लाभकारी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अन्जनी राय ने तथा आध्यक्षता वी०जे०दुबे ने किया और आभर ज्ञापन श्री बलभद्र शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री प्रभाकर जी, नित्यानंद मिश्र सहित छात्र-छात्राओं एवं गाँव के अनेक लोगों के साथ नेहरु युवा केंद्र के लोग उपस्थिति थे।

