FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रिण,व मोडी गाँव में आतंक मचाने वाले गुलदार को आदमखोर धोषित कर क्षेत्र में गुलदार के भय से निजात दिलाने मांग हेतु डीएम से मिले पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी।

 

 न्यूज होम लाइव संवाददाता  दीपक जोशी….

पिथौरागढ के रिण,व मोडी गाँव में आतंक मचाने वाले गुलदार को आदमखोर धोषित कर क्षेत्र में गुलदार के भय से निजात दिलाने मांग हेतु डीएम से मिले पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी
बता दें कि दो दिन पूर्व कनालीछीना विकास खण्ड के दो गांवों में गुलदार का आतंक देखने मिल रहा है दो महिलाओं को अपना निवाला बना चुका गुलदार अब और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है जिससे समस्त क्षेत्र वासी भयभीत हो गये है, गांम्रीण क्षेत्रों में रोजमर्रा काम करने वाले काश्तकारों एंव महिलाओ के लिए खेत खलिहानों में काम करना मुश्किल हो गया है आदमखोर गुलदार उन्हें परेशान कर रहा है, जिससे उनका जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है वही इस, मामले को लेकर जनपद के जिलाधिकारी से मिले पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने ज्ञापन पत्र में कहा कि गुलदार ने दो गरीब परिवारों की मुख्य कामगार गृहणियों को छीना है , जिससे उनका पूरा परिवार संकट मे आ गया है मेहनत व कठिन परिश्रम करती महिलाओं की आकारण मृत्यु से परिवार व क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गयी है, वही भंडारी ने मांग की मृतको के परिजनों को उचित मुआवजा ससमय प्राप्त हो तथा क्षेत्र में दहशत मचा रहे गुलदार का खात्मा हो जिससे क्षेत्र में गुलदार का भय समाप्त हो, भंडारी ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की अगर जल्द से गुलदार को नरभक्षी धोषित कर उसके भय से निजात नही दिलाया गया, या इस, प्रकार की धटना की दुबारा हुई तो वे पूरे कार्यकर्ताओं के साथ वन विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे जन सेवा को वहीं इस, “मामले में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी डीडीहाट राजकुमार पांण्डेय ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में हुई धटना पर वन विभाग द्वारा आंक्षिक मुआवजा परिजनों को दिया गया साथ ही मुआवजे हेतु जल्द ही कार्यवाही की जा रही है साथ ही प्रभावित गाँव में रात्री गस्ती लगाई जायेगी व गुलदार को मारने हेतु शिकारियों की तैनाती हेतु विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जायेगी “

Share This News