लम्बे समय से क्षतिग्रस्त कोटमन्या-पांखू सड़क की सुधरेगी दशा, हॉटमिक्स कार्य हेतु कुल 6 करोड़ 79 लाख रुपए की स्वीकृति मिली।
लम्बे समय से क्षतिग्रस्त कोटमन्या-पांखू सड़क की सुधरेगी दशा…….

एनएचएल नेटवर्क:-
बेरीनीग विधायक मीना गंगोला के प्रयासों से राज्य योजना के अंतर्गत डंगोली सैलानी दाड़िमखेत धरमघर कोटमन्या पांखू,थल ,सातसिलिंग मोटर मार्ग (एस.एच.60) में सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स का कुल 6 किमी. कार्य (112 किमी. से 117 किमी. ) (कोटमन्या से बरड़बैंड का प्रभाग) में हॉटमिक्स कार्य हेतु कुल 6 करोड़ 79 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है।

शेष 5 किमी. सड़क की धनराशि भी इसी बीच स्वीकृत होनी है। क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़क लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है,जिसके लिए विधायक मीना गंगोला के प्रयासों से पूर्व में बैकल बीम टेस्टिंग हेतु 13 लाख की स्वीकृति शासन द्वारा की गयी थी ताकि इस सड़क के सुधारीकरण होने पर सड़क लंबे समय तक सड़क की गुणवत्ता बनी रहे,जिसमें विभिन्न मानकों में बैकल बीम टेस्टिंग के माध्यम से परीक्षण हुआ था,आज उसी का परिणाम है कि 6 किमी.सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन द्वारा 6 करोड़ 79 लाख रुपए स्वीकृत किये है।शेष 5 किमी.सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिलने जा रही है।


