FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandनैनीताल

लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपना नामांकन किया।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

लालकुआं। 56 लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपना नामांकन पत्र भर दिया है, वे दो बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लालकुआं तहसील पहुंचे जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले हरदा अपने समर्थकों की नारबाजी के बीच तहसील कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि, लालकुआं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के बिना कांग्रेस की सत्ता वापसी नहीं होगी इसलिए वे आज लालकुआं की जनता से उनके हिस्से का अशीर्वाद मांगने आए हैं।

Share This News