लॉक डाउन का असर अब बेजुबान जानवरों पर भी।
Report Sachin Gupta
कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए लगाए गए लॉक डाउन का असर अब इंसानों के साथ साथ बेजुबान जानवरों पर भी पढ़ रहा है, जहां एक ओर सरकार के द्वारा परिवहन व्यवस्था ठप कर दी गई है, ऐसे में राज्य की सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं ,
और खाद्य सामग्री जो दूसरे राज्यों से आनी थी वह नहीं आ रही जिसका असर कुमाऊ के सबसे बड़े गौ सेवा आश्रम हरे रामा हरे कृष्णा गो आश्रम में पल रही हजारों गायों पर देखा जा सकता है ,जो लॉक डाउन के चलते चारा और भूसा गौ सेवा आश्रम तक न पहुंचने से बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है
बताते चलें कि गौ रक्षा सेवा केंद्र के संचालक रामदास का कहना है कि उनके गौं आश्रम में 1000 गाय हैं और 50 सेवक हैं वह पिछले कई दशकों से इन गायों की सेवा कर रहे हैं पर आज स्थिति बहुत दयनीय हो गई है।
आश्रम में चारे से लेकर अन्य व्यय 1 दिन का ₹100000 (१लाख )है लॉक डाउन के चलते आश्रम में सेवा करने वाले व भक्त दानदाता नहीं आ रहे हैं ,
ऐसे में इन गायों के लिए मिलने वाला चारा और भूसा भी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है अगर यही स्थिति बनी रही तो गायों की मृत्यु निश्चित है, उन्होंने कहा कि राज्यों की सीमाएं बंद होने के कारण ना तो चारा ही मिल पा रहा है और दानदाताओं के आश्रम में ना आने के कारण वित्तीय समस्या भी बनी हुई है उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी दानदाताओं से विनम्र हाथ जोड़कर निवेदन किया की प्रशासन समाजसेवी या राजनीति से जुड़े हुए दानदाता कृपया इस ओर ध्यान दें और गायों को इस भूख की पीड़ा से बचाने में उनकी मदद करें। रामदास ने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इत्यादि सभी अधिकारी व आमजन से विनम्र निवेदन करना चाहते हैं कि गौ रक्षा में आज इस स्थिति में उनकी किसी न किसी रूप से मदद करने की कोशिश करें।

