विकास खण्ड बेरीनाग के पास कटपतरिया से दुनखोला तक बन रही सड़क निर्माण में अनिमिता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,
न्यूज होम लाइव नेेटवर्क संंवाददाता कैैलाश चन्याल..
बेरीनाग कटपतरिया शागराऊं दुनकोखाल के बन रही सडक मे हो रही अनियमिता का देखते हुए क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश लोगो ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया यह सड़क पहले मण्डी परिषद के अन्तर्गत बनी थी अब प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा हैं, ग्रामीणों ने कहा कार्य में अनिमित्ता कि जा रही हैं, सडक में दिवाले बनते बनते टूटने शुरू हो गयी हैं, जहा दिवारों की जरूरत थी वहा दिवाल नहीं लगाई जा रही हैं , वही नालिया भी बन्द कर दिये गये, लोगों के घरो के पास कलम्ट बना दिये गये है, जिससे सडक का पानी लोगो के घरो मे घुस रहा है सोलिंग के लिए कच्चा पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं जिस से ग्रामीणो मे रोष व्यासप्त है , मौके पर ग्रामीणों ने कहा प्रधानमंत्री सड़क योजना डीडीहाट के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं इस सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर के सड़क निर्माण कार्य को सही रूप रेखा कराये नही तो ग्रामीण सडको में उतरने को बाध्य होंगे, इस मौके पर ग्रामीण दीप चन्द्र जोशी , जगत सिंह शाह, मदन मोहन जोशी ,मनोज कुमार शाह, सुरेश चन्द्र जोशी, चन्द्र सिंह, जगत सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

