FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में सैम्पलिंग जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़   कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 91583 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है  जिसमें से कुल 3169 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए  1 अप्रैल 2021 को जिले में 11 एक्टिव केस हैं। 3109 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।
पिथौरागढ़ जनपद में 1 अप्रैल 2021 तक कुल 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 1 अप्रैल 2021 तक जिले में एक भी व्यक्ति होम क्वारण्टाइन में नहीं है, 69325 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन पूर्ण किया गया।
1 अप्रैल 2021 को जिले से कुल 297 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए जिनकी जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।  जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने क्वारण्टाईन हुए सभी व्यक्तियों से कहा कि वह क्वारण्टाईन व कोविड-19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का भी अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने विभिन्न आयोजित समारोह में भी कम से कम संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समारोहों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं। उन्होंने सभी बुजुर्ग व्यक्तियों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

 

Share This News