विधायक फकीर राम टम्टा ने किया ब्यालकटिया-चंडिका मंदिर संपर्क मार्ग कटिंग कार्य का शुभारंभ।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम ब्यालकटिया में विधायक निधि से बनने वाले लिंक रोड से प्रसिद्ध चंडिका मंदिर की ओर प्रस्तावित सड़क कटिंग कार्य का क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संपर्क मार्ग के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही चंडिका मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रास्ता सुगम और सुरक्षित होगा। ग्रामीणों ने लंबे समय से प्रतीक्षित इस मांग के पूरा होने पर विधायक का आभार जताया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, जिला मंत्री रमेश बोरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज पंत, ग्राम प्रधान नीरज सिंह, वरिष्ठ नेता केशर सिंह, श्याम सिंह, लक्ष्मण सिंह, धरम सिंह, विरगोली के ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह, पोखरी के ग्राम प्रधान किशन सिंह, मान सिंह, भोपाल सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

