FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

नैनीताल: दूध और डेयरी उत्पादों से लदा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान।

नैनीताल संवाददाता। 

​नैनीताल। शहर के निकटवर्ती ‘दो गांव’ क्षेत्र में तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूध और डेयरी उत्पादों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि खाई में गिरने के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुयालबाड़ी (रामगढ़) निवासी बालम सुयाल ट्रक संख्या यूके04-ए-9728 में आनंदा दूध व अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ‘दो गांव’ के पास पहुंचा, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया।

​हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

​इस दुर्घटना में ट्रक में लदा हजारों रुपये का दूध और डेयरी उत्पाद पूरी तरह बर्बाद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This News