विधायक बिशन सिंह चुफाल के लिए गौरा नंदा महिला दल ने आयोजित किया राखी मिलन समारोह।

थल से अर्जुन रावत की रिपोर्ट।
मुवानी में महिलाओं ने विधायक को बांधी राखी, क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की
थल/मुवानी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुवानी में गौरा नंदा महिला दल की ओर से डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल के सम्मान में एक विशेष राखी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक चुफाल को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन के साथ- क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक द्वारा महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं ने विधायक चुफाल का जोरदार और आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद गौरा नंदा महिला दल की सदस्यों ने विधिवत रूप से उनकी कलाई पर राखी बांधी।
इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने पहाड़ की मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। विधायक ने महिलाओं के सम्मान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
गौरा नंदा महिला दल की पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक चुफाल के साथ उनका पारिवारिक और आत्मीय रिश्ता है, इसी स्नेह के तहत इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में गौरा नंदा महिला दल की संयोजक संगीता वर्मा, अध्यक्ष ललिता डोबाल, उपाध्यक्ष तारा बोरा, सचिव गीता वेसनायत, भावना बिष्ट, विमला पुजारा, भावना पानू, हेमा कार्की, सोनू पुजारा, मंजू पुजारा, मंजू मनोला, अंजलि मनोला, कलावती राठौड़, हीरा गिरी, दीपा बोरा, रेणु बोरा, गीता खोलिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

