GeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर आदिशक्ति आशीष फाउंडेशन द्वारा बिषाड़ महादेव में जिला ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ 14 जून सोमवार को विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर आदिशक्ति आशीष फाउंडेशन द्वारा बिषाड़ महादेव में जिला ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चला। इस दौरान बिषाड़, कूचा, पगन्ना, रावलगांव, महादेव, थरकोट, बालाकोट व मासूं के लोगों ने रक्तदान में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 33 लोगों ने रक्तदान किया। आदिशक्ति आशीष फाउंडेशन के राजेन्द्र सिंह मेहता ने बताया कि बिषाड़ और थरकोट क्षेत्र का यह पहला इतना बड़ा रक्तदान कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरन्तर करती रहेगी। इस दौरान जिला ब्लड बैंक की ओर से डॉक्टर नरेन्द्र शर्मा, विक्रम कन्याल, फाउंडेशन की ओर से गौरव कल्पासी भी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में योगेश कल्पासी, सूरज, गौरव, सुरेन्द्र, जितेन्द्र, जुगल किशोर, दीपक, अनिल, हयात, सोनू, योगेश, मोहित, मुकेश, मनीष, सूरज, चंचल, ललित, नीतीश, महेश, गिरीश, गोकुल, चंद्र मोहन, कमल, दीपक, अमित, रोहित, बिजेंद्र, सौरभ, संजय, कमल, मनीष आदि थे।

Share This News