FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगरनैनीताल

विषय – लाल कुआं के बंगाली हिंदुओं ने तिरंगा और मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की- बंगाली एकता मंच

लाल कुआं बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन के माध्यम से लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पास होने से भारत में रह रहे सभी शरणार्थीयों ( हिंदू सिख ईसाई बौद्ध पारसी जैन) को भारत की नागरिकता दिलाने के अथक सफल प्रयास के लिए प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री श्री माननीय अमित शाह का संगठन के सभी बंगाली भाई और बहनों ने आभार प्रकट किया . और इस अवसर पर मिठाई बांटकर लाल कुआं के बंगाली भाइयों और बहनों ने खुशी जाहिर की..
बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बंगाली समाज के तरफ से कहा की नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में पास होने से भारत में रह रहे कई वर्षों से शरणार्थीयों ( हिंदू सिख ईसाई बौद्ध पारसी जैन) को अब भारत की नागरिकता मिलेगी यह सभी शरणार्थीयों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है ! कि हमारे भारत राष्ट्र ने दया करुणा की एक मिसाल पेश करते हुऐं बरसों से प्रताड़ित लोगों को न्याय के साथ साथ भारत की नागरिकता भी मिल जाएगी जिससे पूरे विश्व को यह संदेश गया कि भारत पूरे विश्व एक ऐसा देश है जहां हिंदू सिख ईसाई बौद्ध पारसी जैन जैसे शोषित वंचित प्रताड़ित हो रहें लोगों को शोषित होने से रोका जाता है भारत के इस महान कार्य के लिए पूरे विश्व के देशों को भारत से सीख लेना चाहिए और अत्याचार हो रहे हिंदुओं के लिए आवाज उठाने चाहिए .. कि जिन देशों ने हिंदू सिख ईसाई बौद्ध पारसी जैन)को प्रताड़ित कर वहां से लोगों को मार कर भगा दिया आज उन्हीं लोगों को दया करुणा आशीर्वाद की देवी भारत माता ने विश्व के देशों से शोषित वंचित प्रताड़ित लोगों को अपनाकर भारत में रह रहे सभी शरणार्थियों को अपना पुत्र मानकर भारत की नागरिकता दीया , इस ऐतिहासिक क्षण पर हम सभी बंगाली हिंदुओं भारत वासियों की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं बंगाली एकता मंच के कार्यकारिणी अध्यक्ष लाल कुआं के देवेंद्र हलदर ने यह कहा कि अब सम्मानजनक तरीके से बंगाली हिंदू भारत के विभिन्न राज्यों में रह सकेंगे…..
मिठाई वितरण समारोह में उपस्थित थे बंगाली एकता मंच अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास देवेंद्र हालदार अभिषेक मजूमदार विनय मजूमदार गोविंद राय राजू मिस्त्री गोपाल राय देवेंद्र हालदार अर्जुन सिद्धार विशाल मलिक रूपचंद्र राय सागर मंडल प्रेम मंडल वीरेंद्र बैरागी राकेश मलिक पवन कुमार विश्वनाथ राय प्रसनजीत सरकार गोलू गोल्डन विकास विश्वास आदि लोग उपस्थित थे

Share This News