व्यापारी नेता के साथ शराब विक्रेता ने की मारपीट,व्यापारियों में रोष
व्यापारी नेता के साथ शराब विक्रेता ने की मारपीट,व्यापारियों में रोष

न्यूज लाइव डिजिटल डेस्क:–
बेरीनाग।देर शाम को बेरीनाग बाजार में व्यापार संघ महासचिव हेमन्त उप्रेती शराब की दुकान में शराब लेने गया था। जहां पर मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेचे देने पर उसके द्वारा विरोध किया तो शराब विक्रेता मारपीट में उतर गया और गली गलौच शुरू कर दी। व्यापारी पास के स्थित एक दुकान में जाकर छुप गया। तब जाकर व्यापारी ने जान बचाई। इसकी सूचना व्यापार संघ को मिलते ही व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी आयुक्त कुमाऊ को फोन कर इस घटना की जानकारी दी और शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की ओर कहा यदि एक सप्ताह के भीतर यदि कार्रवाई नही होती है तो व्यापार संघ ने बाजार बंद कर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष बलवंत सिंह मुलाकत कर शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग है दो सप्ताह पूर्व भी व्यापारियो ने शराब की दुकान का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था लेकिन उसके बाद भी शराब विक्रेताओं के द्वारा आये दिन मारपीट में उतर जा रहे है लगातार महंगे दामों में शराब बेच रहे है।थाना अध्यक्ष बलवंत कम्पोज ने ठेके के दुकान में हेम पन्त को बला कर थाने में दोनों पक्षो का समझोता किया और दोनो से लिखित रूप में लिए गया।

