Newsबिहार

शिवहर समकालीन अभियान के तहत 20 वारंटी गिरफ्तार

 

शिवहर/न्यूज लाइव के लिए शबनम बेताब की रिर्पोट:–

शिवहर । शिवहर  एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सोमवार की रात जिले में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत 20 वारंटी को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो को बिहार बोर्ड बनाकर रिहा कर दिया गया वही 18 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया इस दौरान पुरनहिया थाना अध्यक्ष सुदामा राय के नेतृत्व में अलग-अलग गांव से पांच वारंटी को गिरफ्तार किया गया वही पिपराही थाना अध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया शिवहर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष नंदकिशोर पंडित ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि तरियानी थाना अध्यक्ष गोरख राम में चार वारंटी को गिरफ्तार किया जिसमें 17 वर्षों से फरार चल रहे कुशहर गांव निवासी लाल वारंटी बिजली सिंह को गिरफ्तार किया है वही श्यामपुर भटहा पुलिस ने सुजीत कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग गांव से चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Share This News