शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा पारायण के साथ संपन्न हो गया है।

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग : 1008 तपेश्वर महराज मन्दिर में घूम धाम से भण्डारा मनाया गया । शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा पारायण के साथ संपन्न हो गया है। समापन अवसर पर हवन यज्ञ, कन्या पूजन, भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक पं. तारा दत्त शास्त्री ने कहा कि देश व क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस तरह के आयोजन जरू री हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को अध्यात्म से परिपूर्ण एक महान ग्रंथ और मोक्ष प्राप्ति का सूत्रधार बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीमदभागवत कथा में बताए मार्ग का अनुश्रवण कर आगस बढ़ने का आह्वान किया। भण्डारे में बेरीनाग क्षेत्र सहित देवीनगर कमश्यार घाटी से भी लोग भण्डारे में पहुँचे। मन्दिर में महराज इश्वरानन्द गिरी,भागवत कथा व्यास तारा दत्त जोशी, अचार्य दीपक उपाध्याय, जीवन पन्त, लोकेश पन्त, मन्दिर के पूजारी पूरन चन्द्र पन्त हेम नेगी, धरमेन्द्र सिंह शाह, आदि कई लोग मौजूूद रहे।

